रांची से कई फ्लाइट सर्विस बंद, कम हो रही फ्लाइट बढ़ रहा है किराया

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुसलसल फ्लाइटों की तादाद कम होती जा रही है। इस वजह से मुसाफिरों के पास ऑप्शन कम होता जा रहा है। लिहाजा उन्हें ज़्यादा किराया देना पड़ रहा है। गुजिशता दिनों जेट एयरवेज ने अपनी सर्विस रांची से बंद कर दी। इस वजह से रांची-कोलकाता की दो फ्लाइट और रांची-दिल्ली की एक फ्लाइट गैर मूआईना के लिए बंद हो गया। वहीं एयर इंडिया का वक़्त बदलने की वजह से फ्लाइट मुंबई-दिल्ली-रांची अब दिल्ली-रांची ही उड़ान भरता है। अब तक कुल मिला कर तीन महीने के अंदर रांची से उड़ान भरनेवाली चार फ्लाइट बंद हो चुकी है।

जेट एयरवेज का फ्लाइट सर्विस बंद होने की वजह से दारुल हुकूमत रांची से कोलकाता के लिए महज एक फ्लाइट है। कोलकाता के लिए जो टिकट पहले 2500 से 4000 हजार रुपये में मिलता था, वह अब 6000 से 15 हजार रुपये तक में मिल रहा है। लोगों के पास ऑप्शन नहीं होने की वजह से मजबूरी में सफर करना पड़ रहा है।

फ्लाई इजी एयरलाइंस अक्टूबर से रांची में फ्लाइट सर्विस शुरू करनेवाला था। इसके लिए एयरलाइंस को टर्मिनल बिल्डिंग में जगह भी तक़सीम कर दी गयी थी। लेकिन डीजीसीए से इजाजत नहीं मिलने की वजह से फ्लाइट सर्विस शुरू नहीं हो सकी। यह एयरलाइंस रांची-बेंगलुरु के लिए फ्लाइट सर्विस शुरू करना चाहता है।

एयरपोर्ट डाइरेक्टर अनिल विक्रम ने कहा कि गुजिशता दिनों कोलकाता की दो और मुंबई के लिए एक फ्लाइट बंद हुई है। एयरपोर्ट इंतेजामिया की कोशिश है लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा ऑप्शन मिले। फ्लाइट के लिए कई एयरलाइंस से बातचीत की जा रही है। फ्लाइट कम होने के बाबत उन्होंने कहा कि ऑफ सीजन में मुसाफिरों की कम आवाजाही की वजह से ऐसी सुरते हाल हुई है।