राखी सावंत का उमा भारती को करारा जवाब

बीजेपी की फायरब्रांड लीडर और झांसी की लोकसभा उम्‍मीदवार उमा भारती को आइटम गर्ल राखी सांवत ने बरसाती कीड़ा बताया है | गौरतलब है कि बुध के रोज़ को उमा भारती ने प्रियंका गांधी की बराबरी राखी सावंत से की थी | राखी सावंत ने इसी बात से नाराज होकर उमा भारती पर पलटवार कर कहा कि उमा बरसाती कीड़ा है |

झांसी में वोट देने के बाद उमा ने सहाफियों से बात करते हुए प्रियंका को राखी सावंत बताया था | उमा ने कहा था कि जैसे राखी हमेशा बोलकर सुर्खियां बटोरती हैं वैसा ही हाल प्रियंका गांधी का है | गौरतलब है कि राखी सावंत भी इस बार मुंबई की एक सीट से इलेक्शन लड़ रही हैं | राखी राष्ट्रीय आम पार्टी से इंतेखाबी मैदान में हैं |

उमा के इस बयान को प्रियंका गांधी के नरेंद्र मोदी पर हमले का जवाब माना जा रहा है प्रिंयका गांधी बीते दिनों रायबरेली में जमकर इंतेखाबी तश्हीर कर ही थीं, जबकि अमेठी में अभी भी तश्हीर कर रही हैं. इस दौरान वह मोदी पर सीधे-सीधे हमले भी कर रही हैं | प्रियंका ने मंगल के रोज़ एक इंतेखाबी रैली में कहा था कि अगर मोदी पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं तो बच्चों जैसी हरकत क्यों कर रहे हैं |

यह पहला मौका नहीं है जब उमा ने प्रियंका गांधी के खानदान को निशाना बनाया है इससे पहले उमा ने कहा था कि मोदी की हुकूमत आएगी तो जमाई बाबू (प्रियंका के पति) जेल में होंगे |