राजद की रैली आज, अखिलेश यादव, ममता और शरद भी रहेंगे मौजूद

पटना.  लालू प्रसाद यादव आज पटना के गांधी मैदान में भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली करेंगे। इसमें अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और शरद यादव समेत विपक्ष के करीब 12 बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मायावती इसमें शामिल नहीं होंगे। रैली का मकसद 2019 के आम चुनाव में एनडीए को चुनौती देने के लिए विपक्षी एकजुटता को मजबूत करना है। रैली में हजारों वर्कर्स जुट रहे हैं। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने हवाई फायरिंग भी की। 

कितनी पार्टियां और कितने नेता इस रैली में शामिल होंगे?

आरजेडी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा, राष्ट्रीय लोक दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत करीब 16 पार्टियां शामिल हो सकती हैं।

ये शामिल नहीं होंगे

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मायावती

ये शामिल हो सकते हैं

ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, गुलाम नबी आजाद, शरद यादव, तारिक अनवर, हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, चौधरी जयंत सिंह, सुधाकर रेड्डी,  और डी राजा जैसे और भी विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं।

सुरक्षा के लिए ​​5000 जवान तैनात

रैली की सुरक्षा के लिए बिहार सरकार ने 5000 जवानों को तैनात किया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए एक हजार ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।

गांधी मैदान के पास स्थित बिस्कोमान भवन समेत दूसरे बिल्डिंग पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। गांधी मैदान और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।