राजनाथ सिंह पाकिस्तान नही जाते तो कोई पहाड़ नही टूट पड़ता: शिवसेना

महाराष्ट्र: सार्क सम्मलेन के लिए पाकिस्तान गए भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हुए बर्ताव पर शिवसेना  ने बड़ा हमला बोला है।  शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि पाकिस्तान ने अपने देश में बुलाकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह का जानबूझ कर अपमान किया है। इसलिए यह मुद्दा संसद में उठाया जाएगा और पाकिस्तान को इसका मुहतोड़ जवाब देना होगा।  इसके साथ राउत ने मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि पीएम मोदी मन की बात करते हैं, तो उनको बताना चाहिए कि पाकिस्तान के बारे में देश की मन की बात क्या है? जनता की मन की बात क्या है? उनको इस बारे में भी बात करनी चाहिए। पाकिस्तान भारत का अपमान करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देता। हमें पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं करने जाना चाहिए था। जिस तरह से हमारे ग्रह मंत्री का अपमान किया गया है उसके लिए पाकिस्तान हाई कमिश्नर को माफ़ी मांगनी चाहिए।