राजनीति का शिकार होकर ‘स्कूल प्रिंसिपल’ बनीं IPS भारती अरोड़ा अब से बनेंगी IG

हरियाणा की दबंग महिला IPS ऑफिसर भारती अरोड़ा बरसों पहले हालिया मंत्री अनिल विज को जेल भेजने के लिए जानी जाती थी और पिछले साल अपने सीनियर अफसर नवदीप सिंह विर्क से भिड़ गई थी। जिसकी चलते वह काफी मुसीबत में भी आ गई थी। विज के खिलाफ आवाज़ उठाने की सजा भारती को यूं दी गई की आजकल वो स्पोर्ट्स स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। लेकिन भारती पर छाए मुसीबतों के बादल कुछ हटते हुए मालूम पड़ रहे हैं। 

दरअसल हरियाणा सरकार ने हाल ही में लिए फैसले में तुरंत प्रभाव से 6 IPS अधिकारियों को पुलिस आईजी रैंक पर सुपरटाइम स्केल के साथ प्रमोशन दिया गया है। इनमें इन अधिकारियों में भारती अरोड़ा का नाम भी शामिल है। भारती के साथ जो अन्य आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दी जा रही है वो हैं: विकास कुमार अरोड़ा, सौरभ सिंह, हरदीप सिंह दून, राजेन्द्र कुमार और योगेंन्द्र सिंह नेहरा। 

आपको बता दें की गुड़गांव के ज्वांइट कमिश्नर के पद पर कार्यरत भारती ने दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क पर हाई प्रोफाइल रेप केस में हस्तक्षेप करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते 12 अक्टूबर को भारती का ट्रांसफर कर दिया गया था लेकिन इस बहादुर अफसर की हिम्मत कभी नहीं टूटी।