राजस्थान के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की। राजस्थान के अलवर में शरद यादव ने कहा-वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गई हैं, बहुत मोटी हो गई हैं, पहले पतली थी। हमारे मध्य प्रदेश की बेटी है। शरद यादव के भाषण का एक अंश न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विट किया है।
पिछले साल भी जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बैलेट पेपर के बारे में बड़े पैमाने पर सब जगह समझाने की जरूरत है। बेटी की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी है। उन्होंने कहा कि बेटी की इज्जत जाएगी तो गांव और मोहल्ले की इज्जत जाएगी। वोट एक बार बिक गया तो देश की इज्जत और आने वाला सपना पूरा नहीं हो सकता है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शरद यादव को नोटिस भी जारी किया था।
#WATCH Sharad Yadav on Vasundhra Raje in Alwar, Rajasthan: Vasundhra ko aaram do, bahut thak gayi hain, bahut moti ho gayi hain, pehle patli thi. Humare Madhya Pradesh ki beti hai. pic.twitter.com/8R5lEpuSg0
— ANI (@ANI) December 6, 2018
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
ये पहली बार नहीं है जब शरद यादव के महिलाओं को लेकर दिए बयान पर विवाद हुआ है। इससे पहले भी उनके कई बयान विवादित रहे हैं। दक्षिण भारत की महिलाएं सांवली तो जरूर होती हैं, लेकिन उनका शरीर खूबसूरत होता है, उनकी त्वचा सुंदर होती है, वे नाचना भी जानती हैं। लेकिन भारत के लोग गोरी चमड़ी के आगे सरेंडर कर देते हैं। यहां तो सफेद रंगत देखकर लोग दंग रह जाते हैं। शादी के विज्ञापनों में भी लिखा रहता है, गोरी लड़की चाहिए।