राजा भैया, बीवी समेत 5 के खिलाफ मुकदमा

लखनऊ, 29 जून: साबिक वज़ीर राजा भैया की मुश्किलें खत्म होते नहीं दिख रही हैं। राजा भैया, उनकी बीवी के साथ ही करीबी रोहित सिंह व उसकी बीवी के खिलाफ साबिक वज़ीर के साबिक पीआरओ ने अलीगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

उसने इन सब पर उसके नाम से फर्जी तरीके से खाता खुलवाने का इल्ज़ाम लगाया है। इस फर्जीवाड़े में एचडीएफसी बैंक पुरनिया ब्रांच के मैनेजर को भी नामजद किया गया है।

साबिक पीआरओ इससे पहले राजा भैया और उनकी बीवी पर अनाज घोटाले में मुलव्वस होने का भी इल्ज़ाम लगा चुके हैं।

प्रतापगढ़ के साकिन राजीव यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 2004 से 2008 के दौरान वह राजा भैया के पीआरओ रहे। इस दौरान साबिक वज़ीर व उनकी बीवी भानवी ने उनका इलाहाबाद बैंक के खाते की चेकबुक अपने पास रख ली।

कई बार मांगने पर भी इन लोगों ने उसे नहीं लौटाया। राजीव का इल्ज़ाम है कि आईसीआईसीआई बैंक में सलाहकार राजा भैया की बीवी व उनके करीबी रोहित व उसकी बीवी मोनिका सिंह ने इसके बाद उनका काम देखना शुरू कर दिया था।

रोहित व मोनिका ने उसके एक चेक पर खुद ही उसका दस्तखत कर 2009 में पुरनिया वाकेए एचडीएफसी बैंक में 11 हजार रुपये से नया खाता खोल लिया। इस खाते में चेक तो उसका लगाया गया पर उसकी तस्वीर की जगह रोहित की तसवीर चस्पा की गई।

राजीव का इल्ज़ाम है कि साबिक वज़ीर और उनकी बीवी की रज़ामंदी से फर्जी तरीके से खोले गए इस खाते में कोई बड़ी हेराफेरी की जानी थी।

यह भी इल्ज़ाम लगाया कि इस फर्जीवाड़े में मुताल्लिक ब्रांच के मैनेजर बशीरउल्ला सरवर भी शामिल थे। पुलिस ने पांचों लोग के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसएसपी जे रविंदर गौड़ का कहना है कि राजीव के नाम से खोले गए खाते में रोहित की तस्वीर लगायी गयी थी। खाते से दो बार लेनदेन हुआ है।