एथेंस ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को नया खेल मंत्री बनाया गया है। विजय गोयल की जगह उन्हें खेल मंत्री नियुक्त किया गया।
पीयूष गोयल को संसदीय मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया है, जबकि राठौड़ अब तक सूचना प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।
नये कैबिनेट विस्तार में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पीयूष गोयल की जगह ली है। आपको बता दें कि राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने ओलंपिक खेलों में भारत के पहले व्यक्तिगत रजत पदकधारी बने थे।