राज्यसभा चुनाव के बाद घट जाएगी कांग्रेस की ताकत

इस साल 11 जून को राज्यसभा की 57 सीटों के लिए इलेक्शन होने हैं। नए आकंड़ों के मुताबिक इस चुनाव के बाद लोकसभा में पहले ही नंबरों के फेर में पीछे चल रही कांग्रेस अब राज्यसभा में भी पिछड़ जाएगी। फिलहाल राज्यसभा में कांग्रेस के 64 सांसद हैं। देखिए अब क्या फर्क पड़ेगा-

आंकड़ों के मुताबिक जिन राज्यों में कांग्रेस को नुकसान होगा उनमें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना शामिल हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस के 4 सांसद कम हो जाएंगे। वहीं कुछ राज्यों में उसकी पॉवर वैसी ही बनी रहेगी।

कैसे होगा होगा नुकसान-
तमिलनाडु– यहां कांग्रेस को एक सीट गंवानी पड़ेगी और AIADMK को दो सीटों का फायदा होगा।
महाराष्ट्र: यहां बीजेपी को एक सीट का फायदा और कांग्रेस को एक सीट का नुकसान होगा।
राजस्थान: यहां बीजेपी को दो सीट का फायदा और कांग्रेस को एक सीट का नुकसान।
तेलंगाना: यहां पर कांग्रेस दोनों सीटें हार सकती है। अब दोनों से TRS के उम्मीदवार जाएंगे।
कर्नाटक: यहां पर कांग्रेस को 1 सीट का फायदा होगा।
मध्यप्रदेश: यहां पर भी कोई बदलाव नहीं होगा।
ओडिशा: यहां पर भी कोई बदलाव नहीं है। 3 की 3 सीटें बीजू जनता दल के पास हैं।
हरियाणा: यहां पर बीजेपी को एक सीट का नुकसान हुआ है।
पंजाब: यहां पर भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं है। कांग्रेस और SAD 1-1 सीट पर बने रहेंगे।
झारखंड़: यहां पर भी कोई बदलाव नहीं है। बीजेपी और कांग्रेस एक-एक सीट पर बने रहेंगे।
छत्तीसगढ़: यहां भी बीजेपी और कांग्रेस एक-एक सीट पर बराबरी पर हैं।
उत्तराखंड: यहां की एक सीट पर कांग्रेस बनी रहेगी।
आंध्र प्रदेश: यहां पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।
बिहार: यहां बीजेपी को एक सीट का फायदा, जेडयू को 3 सीट का नुकसान।