राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता मधु चव्हाण पर रेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज!

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और मौजूदा मुंबई म्हाडा के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) मधु चव्हाण पर रत्नागिरी जिले के चिपलुन पुलिस स्टेशन ने बलात्कार और धोखाधड़ी का मामला एक महिला ने दर्ज कराया है।

कई सालों से न्याय की मांग ने वाली इस महिला की पुलिस ने सुध नहीं ली, जिसके बाद उस महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने मधु चव्हाण के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

चर्चा है कि यह मामला एक शिक्षा संस्था से जुड़ा हुआ है। 2002 से 2016 तक इस महिला का शोषण किया जा रहा था। मधु चव्हाण ने इस महिला को शादी का आश्वासन दिया था।

इस आश्वासन के आड़ में चव्हाण ने इस महिला का फ़ायदा उठाया। इस बारे में महिलां ने चव्हाण के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की थी लेकिन पुलिस लगभग 2 साल से सिर्फ जांच ही कर रही थी।

कोर्ट से जब मधु चव्हाण पर मामला दर्ज करने का फैसला लिया गया। तब उसके ख़िलाफ़ बॉम्बे हाई कोर्ट में चव्हाण ने अपील दायर की इस अपील पर हाई कोर्ट के कड़े फटकार के बाद यह अपील पीछे ली गयी। चव्हाण पर आईपीसी की धारा 376 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साभार- ‘न्यूज़ 24’