राज्‍यवर्धन सिंह राठौर ने पूर्व तीरंदाज अशोक सोरेन के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की दी स्वीकृति

केन्‍द्रीय युवा और खेल मंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौर ने पूर्व तीरंदाज अशोक सोरेन के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी है।

यह वित्तीय मदद खिलाडि़यों के लिए बने पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय कल्‍याण कोष (पीडीयूएनडब्‍ल्‍यूएफएस) से दी जाएगी।

श्री सोरेन वर्तमान में जमशेदपुर में रह रहे हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।