रातभर धरने पर बैठे रहे तेजस्वी यादव, धारा 144 लागू

पटना : सबौर में गुरुवार को होने वाली सभा पर रोक लगाने के विरोध में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने समर्थकों के साथ बुधवार देर रात स्टेशन चौक पर धरने पर बैठे रहे। रात 3 बजकर 20 मिनट पर ये धरना खत्म हुआ। इसके बाद उन्होंने लगातार ट्वीट करके नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने साफ लिखा कि कुछ भी हो जाए वे भागलपुर जाकर रहेंगे। प्रशासन ने सबौर में धारा 144 लागू कर दी थी। प्रशासन ने धरने पर रोक की सूचना बुधवार रात जिला राजद अध्यक्ष को दे दी थी।

धरने पर बैठे तेजस्वी यादव ने कहा कि भागलपुर के सृजन महाघोटाला को दबाने के लिए सरकार सभा करने की अनुमति नहीं दे रही है। यादव ने कहा कि जब तक धारा 144 खत्म नहीं की जाएगी तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और प्रशासन अनुमति के बावजूद जब रात गुजारने की अनुमति नहीं दे रही है तो धरना पर बैठने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

उधर, सभा पर रोक लगाने के मामले में एसएसपी ने कहा कि विषहरी पूजा में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के चलते बड़ी सभा की सुरक्षा करने में पुलिस प्रशासन सक्षम नहीं है।

एसएसपी जिला राजद अध्यक्ष ने कहा, स्कूल के अध्यक्ष सह विधायक अजय मंडल ने दी है अनुमति भागलपुर,वरीय संवाददाता पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सारी परिस्थिति की जानकारी देने के लिए मुख्य सचिव, डीएम और एसएसपी को फोन किया। लेकिन किसी ने रिसीब नहीं किया। ट्वीट की जानकारी मीडिया में आने पर एसएसपी ने फोन किया कि सभा पर रोक है। रहने के लिए जा सकते हैं। जब 144 लगा हुआ है तो कैसे भीड़ सबौर जा सकती है। ऐसा करता तो झूठे मुकदमा में फंसाया जाता।

जिला राजद अध्यक्ष तिरूपतिनाथ ने बताया कि गुरुवार को उपमुख्यमंत्री की सभा सबौर उच्च विद्यालय सबौर में होनी है। सभा करने की अनुमति प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह जदयू विधायक अजय मंडल द्वारा मिल चुकी है। रात में सबौर पुलिस द्वारा दूरभाष पर धारा 144 लागू होने की सूचना दी गयी है। तेजस्वी यादव से विचार करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विधायक ने बताया कि स्कूल में सभा करने की अनुमति अध्यक्ष के नाते दी है। इसके पूर्व भी कई स्कूलों में उनके द्वारा सभा करने की अनुमति दी जा चुकी है। समझ में नहीं आ रहा है कि स्कूल में सभा करने से प्रशासन क्यों रोक रहा है। एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि भागलपुर संवेदनशील जिला है। जिले में जितने सुरक्षाकर्मी उपलब्ध हैं उसको विषहरी पूजा में लगा दिये हैं।

उपमुख्यमंत्री की बड़ी सभा होगी। काफी संख्या में लोग सभा में आएंगे। ऐसी स्थिति में सभा की सुरक्षा करना संभव नहीं है। इसकी जानकारी उनके द्वारा जिला प्रशासन को दी गयी है। धारा 144 लागू होने के संबंध में प्रशासन जानकारी देगा। इस संबंध में डीएम और एसडीओ से बात करने का कई बार प्रयास किया गया। बात नहीं होने से प्रशासन का पक्ष नहीं लिया जा सका। सबौर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन से 144 का नोटिस प्राप्त हुआ है। उसे तामिल कराने के लिए जिला राजद अध्यक्ष को दूरभाष पर सूचना दी गयी है।

यादव ने कहा कि भागलपुर पहुंचने के बाद जानकारी मिली कि धारा 144 लागू कर दिया गया है। पूर्व में महाघोटाला की जांच के नाम पर सर्किट हाउस नहीं दिया गया। सबकी सहमति से सबौर गेस्ट हाउस में रहने की अनुमति मिली थी। रात में जीरोमाइल आने पर पुलिस ने कहा कि सबौर की तरफ नहीं जा सकते हैं। प्रोटोकाल का भी पालन नहीं किया गया। स्कूल में सभी की अनुमति मिल चुकी थी। स्कूल में दोपहर में डीएम ने निरीक्षण भी किया।

उस समय तक कोई निर्णय नहीं लिया गया था। सृजन घोटाला में शामिल लोगों का विसर्जन करने आया हूं उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सृजन घोटाला में शामिल लोगों का विसर्जन करने आया हूं। इसमें सीएम,डिप्टी सीएम के अलावा भाजपा और जदयू नेताओंकी संलिप्तता है। आरोपी को सरकार विदेश भेज रही है। भाजपा नेताओं के नाम से खाता है। घोटाला के कागजों की हेराफेरी की जा रही है। चहेता अफसर को जांच में लगाकर साजिश रची जा रही है। एक एसपी के हवाले जांच छोड़ दिया गया है। बड़े नेता पटना में आराम फरमा रहे हैं। यादव ने कहा -कहां गया सीएम की नैतिकता और अन्तरात्मा की आवाज। जीरो टालरेंस की बात कहने वाले सीएम चुप्पी क्यों साध लिये हैं। सड़क से लेकर सदन तक महाघोटाला का पर्दाफाश किया जाएगा।