रामविलास पासवान को अस्पताल से मिली छुट्टी

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को बीमारी के बाद चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अधिक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। जानकारी के अनुसार उनका उपचार पटना के पारस अस्पताल के हृदय रोग विभाग के निदेशक डाक्टर प्रमोद कुमार के निर्देशन में किया जा रहा था।

रामविलास पासवान को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार रामविलास पासवान के ओएसडी आरसी मीणा ने कहा कि उन्हें दिल्ली ले जाए जाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान उनके बेटे और जमुई से संसद चिराग पासवान भी मौजूद थे।

उन्हें दिल्ली ले जाए जाने की व्यवसथा की जा रही है। संभावना है कि वे 16 जनवरी को पार्टी द्वारा आयोजित दही चूड़ा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऐंगे।