नई दिल्ली, ०९ नवंबर: मशहूर वकील और बी जे पी लीडर राम जेठमलानी को भगवान राम को खराब शौहर कहना भारी पड़ गया है। साधू-संतों ने उनके बयान पर शख्त रद्दे अमल ज़ाहिर किया है और उन्हें हिंदू समाज से माफी मांगने के लिए कहा है। वाजेह है कि जुमेरात को एक किताब की रस्म इजराई में राम जेठमलानी ने भगवान राम को एक खराब शौहर बताया था।
उन्होंने कहा कि वे एक खराब शौहर थे। मैं उन्हें कतई पसंद नहीं करता। सिर्फ एक मछुआरे के कुछ कहने पर ही उन्होंने उस सीता को छोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लक्ष्मण तो और भी खराब थे।
राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण से सीता को तलाश करने के लिए कहा क्योंकि सीता को तभी अगवा किया गया था जब वह लक्ष्मण की हिफाजत में थीं। लेकिन लक्ष्मण ने यह बहाना बनाकर पीछा छुड़ा लिया कि सीता उनकी भाभी थीं और उन्होंने कभी उन्हें चरणो से ऊपर देखा ही नहीं। इसलिए वह उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे।