उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर देश के लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि राम इस देश के करोड़ो हिन्दुओ और सभी राजनीतिक दलों के हैं। राम सिर्फ बीजेपी के आस्था का केंद्र नहीं है। राम मंदिर बनवाने का मुद्दा बार-बार बीजेपी और चुनाव से क्यों जोड़ा जाता है।
राम मंदिर जरूर बनेगा लेकिन कब बनेगा कैसे बनेगा यह तो वक़्त ही बताएगा। राम के भारत के रहते हैं और उनका मंदिर भी यहीं बनेगा, यहाँ नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा।
राम के अनुयायी वाला बयान गिरिराज सिंह ने सपा के नेता आजम खान के मोदी को रावण बताने वाले बयान पर तंज कसते हुए किया। गिरिराज का कहना है कि जो लोग रावण के अनुयायी हैं उनको रावण ज्यादा याद आते हैं। हम तो राम के अनुयाई हैं।