राहुल के विदेश से लौटने के बाद कांग्रेस लेगी यूपी विधानसभा चुनावों के लिए प्रियंका गांधी पर आखिरी फैसला

नई दिल्ली: छुट्टियां मनाने विदेश गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार देर रात भारत वापिस लौट आए हैं।  राहुल के आने के बाद यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी से सक्रिय राजनीति में उतरने के लिए रजामंदी लेने की कोशिश की जा रही है।  बताया जा रहा है कि कांग्रेस के यूपी के इंचार्ज बनाए गए सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका गांधी को यूपी में सक्रिय राजनीति में उतरने का ऑफर दिया है और उनका दावा है कि प्रियंका ने जवाब में पॉजिटिव संकेत दिए हैं। जहाँ यूपी कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी से यूपी में सक्रिय राजनीति करने और वक्त बिताने के लिए राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को आगे करने की सलाह दी थी। वहीँ राहुल के लौट आने के बाद अब गांधी परिवार सक्रिय राजनीति में प्रियंका के आने को लेकर आखिरी फैसला कर सकता है।