राहुल गाँधी घायल कार्यकर्ताओं से मिले

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किए जाने के दौरान घायल हुयी पार्टी कार्यकर्ता मीना देवी से आज मिले। साहिबाबाद इलाके के अर्थला गांव में मीना देवी के घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने महंगाई कम होने तक नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया।

आठ जून को पुतला दहन के दौरान मीना देवी झुलस गयी थीं।