जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। हालांकि उन्हें इस पद तक पहुंचने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
पायलट ने प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से कहा कि संगठन चुनाव के माध्यम से अधिवेशन हुआ और सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया गया था। अब कांग्रेस के संगठन चुनाव अंतिम चरण में चल रहे हैं।
जल्द ही प्रदेश के चुनाव होंगे, इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव होंंगे अधिवेशन के माध्यम से। हम चाहते है कि जिस तरह से राजस्थान में चुनाव हुए हैं, उसी तरह सब जगह हो।
संगठन चुनाव नए लोगों को मौका देने और पुराने लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए होते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका में जो बात बोलकर आए है वो हम यहां काफी समय से कह रहे हैं।