राहुल गांधी को हिंसा प्रभावित सहारनपुर की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गयी

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर जिले में यात्रा करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया। बीते कुछ वक्त मे सहारनपुर जाति हिंसा का शिकार हुआ है।

गांधी की यात्रा शनिवार को निर्धारित थी।

एसएसपी सहारनपुर ने बताया कि, राहुल गांधी को सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं दी गई है,” यूपी पुलिस के प्रवक्ता राहुल श्रीवास्तव ने कहा।

भाजपा ने कांग्रेस के नेता पर आरोप लगाया है कि वे पश्चिम उत्तर प्रदेश जिले में हाल ही में हुई हिंसा का राजनीतिक उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, “सहारनपुर में शांति बहाल कर दी गई थी, लेकिन मायावती की यात्रा के बाद स्थिति खराब हो गई। अब राहुल गांधी यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं।”

शर्मा ने कहा की उत्तरप्रदेश में अशांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है ।

“युवाओं को भड़काने का एक प्रयास किया जा रहा है”, उन्होंने कहा।