राहुल पर हमले के सिलसिले में कांग्रेस का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चार अगस्त को गुजरात के बनासकांठा में होने वाले हमले के संबंध में कांग्रेस सदस्यों ने जैम कर हंगामा कियाम, जिस कारण लोकसभा में आज कोई कामकाज नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही एक बार स्थगित करने के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने श्री खड़गे को गुजरात मामले पर बोलने की अनुमति दी। श्री खड़गे ने आरोप लगाया कि श्री गांधी पर कातिलाना हमला किया गया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजी होती है तो उसे आतंकवादी घटना कहा जाता है तो क्या गुजरात में श्री गांधी की कार पर जो हमला किया गया वह कश्मीर से आने वाले आतंकवादियों की करतूत है। उनका इतना कहते ही सत्तापक्ष के सदस्यों ने विरोध किया और इसके बाद कांग्रेस और शासक वर्ग के सदस्यों के बीच नोक झोंक शुरू हो गई।

शोरशराबे को देखते हुए सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बारह बजे जब कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो कांग्रेस के सदस्यों ने श्री गांधी पर गुजरात में हुए हमले को लेकर फिर से हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आवश्यक दस्तावेज सदन में रखवाई और उसके बाद शून्यकाल की घोषणा की।

इस बीच हंगामा तेज होने पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि श्री गांधी विशेष संरक्षण समूह (एसपीजी) के सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्हें लेकर विपक्ष की आपत्तियां निराधार हैं। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बिन्दू उपाध्याय ने कहा कि श्री गांधी पर हमला असहिष्णुता का प्रतीक है। इसकी निंदा की जानी चाहिए लेकिन श्री गांधी को भी सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।