रिमांड होम में सिलिंडर से गैस रिसाव, लगी आग

पटना सिटी 5 जून : गायघाट वाक़ेय रिमांड होम के बावर्ची घर में मंगल को खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर का पाइप फटने से आग लग गयी। इस वजह रिहायसी बच्चो के दरमियान काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। आग पर फौरी तौर पर काबू पा लिया गया।

रिमांड होम के इंचार्ज विनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि होम के ज़्यादातर रिहायसी बच्चे खाना खा चुके थे। तीन लोगों के लिए रोटी बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान सिलेंडर के रेगुलेटर के पास आग लग गयी और पूरा पाइप जल गया।

बावर्ची घर खुले मुकाम पर होने की वजह से आग पर मुलाज्मिन और लड़कों की कोशिश से ही काबू पा लिया गया। सुप्रिटेनडेंट प्रभात तिवारी ने बताया कि सिटी फायर स्टेशन को भी इत्तेला दी गयी, लेकिन यूनिट रास्ते से ही वापस लौट गयी। इधर होम में आग लगने की खबर पाकर आलमगंज थाना इंचार्ज बीके सिंह भी यहां पहुंचे। सूरते हाल को कंट्रोल कर पुलिस टीम वापस लौट गयी। सुप्रिटेनडेंट ने बताया कि होम में फिलहाल 93 रिहायसी बच्चे हैं।