रिलायंस ने शुरु की जिओ 4G फोन की प्री- बुकिंग

रिलायंस जीयो के 4जी फोन के लिए अब इंतजार खत्म हो गया है। रिलायंस ने इस 4जी फीचर फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी है।

रिलायंस ने बताया था कि 24 अगस्त 5 बजे इसकी बुकिंग शुरु कर दिए जाएंगे। यह फोन रिलायंस इंडस्ट्रीज के 40वें AGM को लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने दावा किया है कि यह अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। कंपनी का दावा है कि अगले 12 महीने में देश के 99 फीसदी लोगों को जियो कवर कर लेगा। कंपनी के मुताबिक जियोफोन पर वॉयस पर वॉयस सर्विस हमेशा होगी नि:शुल्क होगा।