रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार

निगरानी महकमा ने पीर को फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को सदर अस्पताल अहाते से तीन हजार रुपये घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। वह कांके के रहने वाले मनोज कुमार से घुस ले रहे थे। मनोज कुमार चाउमिन बनाने का काम करते हैं।

उन्होंने लाइसेंस के लिए दरख्वास्त दिया था। लाइसेंस जारी करने के नाम पर फूड इंस्पेक्टर ने चार हजार रुपये की मांग की थी। इससे पहले एक हजार रुपये दिये गये थे। संजय कुमार को गिरफ्तार कर निगरानी की टीम उनके कडरू एजी कॉलोनी वाकेय रिहाइशगाह पर पहुंची। वहां वह भाड़े के मकान में रहते हैं। निगरानी की टीम ने उनके घर को सर्च किया। वहां से टीम को 80 हजार रुपये नकद मिले। इंसुरेंस से मुतल्लिक़ कुछ कागजात भी मिले हैं। निगरानी के एसपी विपुल शुक्ला ने बताया कि 80 हजार नकद के अलावा उनके घर से किसी जायदाद के कागजात नहीं मिले हैं।

फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि मनोज कुमार ने उन्हें कोई रिश्वत नहीं दी है। लाइसेंस बनवाने के लिए उन्होंने मुङो तीन हजार रुपया बातौर फीस बोल कर दी। बाद में इसी रकम को घुस की रकम बता रहे हैं। वह इस मामले में बेगुनाह हैं।