रिसर्च में दावा- दाढ़ी रखने वाले मर्द लंबे समय तक निभाते रहे हैं रिश्‍ता

लाइफस्‍टाइल को लेकर एक रिसर्च किया गया है, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, दाढ़ी को लेकर एक अध्‍ययन किया गया है। नए शोध के अनुसार, दाढ़ी रखने वाले पुरुष लंबे समय तक रिश्ता निभाते हैं। रिसर्च में कहा गया है कि वेल ग्रूम्ड बीयर्ड वाले पुरुष लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए बेहतर माने जाते हैं। आमतौर पर पुरुष क्‍लीन शेव रहना पसंद करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो इसमें बदलाव आया है। अब बड़ी तादाद में पुरुष दाढ़ी रखना पसंद करते हैं। नए अध्‍ययन का निष्‍कर्ष बड़ी दाढ़ी की उपयोगिता पर मुहर लगाने जैसा है।

यह रिसर्च ‘जर्नल ऑफ इवोल्यूशन बायोलॉजी’ में पब्लिश हुआ है। ‘द मस्क्यूलिनिटी पैराडॉक्स’ नामक इस शोध में 8 हजार 520 महिलाओं पर अध्ययन किया गया। अध्ययन के दौरान महिलाओं को दाढ़ी वाले पुरुषों और बिना दाढ़ी वाले पुरुषों को रेटिंग देने के लिए कहा गया। महिलाओं को उनकी पसंद के अनुसार पुरुषों को रेटिंग देने के लिए कहा गया। महिलाओं ने दाढ़ी वाले पुरुषों को अधिक पसंद किया।

शोध के परिणामों में पाया गया कि जब लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप की बात आती है तो महिलाएं दाढ़ी वाले पुरुषों पर अधिक भरोसा करती हैं और उनके अधिक आकर्षित मानती हैं। जिन पुरुषों के चेहरे पर पूरी दाढ़ी थी उन्हें महिलाओं ने परिपक्व, मस्क्यूलिन और मैरिज मैटिरियल(शादी योग्य) बताया।

इसके अलावा, हल्की दाढ़ी वाले पुरुषों को महिलाओं ने बिना दाढ़ी वाले और पूरी दाढ़ी वाले पुरुषों से अधिक आकर्षित माना। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि महिलाएं उन पुरुषों को पसंद नहीं करती हैं जो बहुत अधिक फेमिनिन हो या बहुत अधिक मस्क्यूलिन हों।