पुतिन ने गुरुवार को क्रेमलिन में सैन्य विश्वविद्यालयों के स्नातकों के कार्यकरम में कहा कि फिलहल रूस की सेना में 60 फीसदी आधुनिक हथियार अमरीका का सैन्य बजट सबसे ज्यादाहै।
देश के 2018-2027 के सशस्त्र कार्यक्रम के मुताबिक, रूस ने सैन्य उपकरणों को उन्नत बनाने में लगभग 318 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, “रूसी सशस्त्रबलों में छह साल पहले तक आधुनिक सैन्य हथियार 16 फीसदी से अधिक नहीं थे।”
व्लादिमीर पुतिन का यह बयान उस समय आया है जब अमरीका और रूस में तनातनी चल रही है। पिछले कई महीनों से ट्रंप और पुतिन के बीच बयानबाजी का सिलसिला जा रही है।
रूसी राजनायिकों को देश से निकालने और सीरिया में अमरीकी सैनिकों के मिसाइल हमले के बाद रूस और अमरीका के बीच तनाव काफी बढ़ गया।
हाल में ही जारी एक ओपिनियन पोल में यह बात भी सामने आई है कि अमरीका रूस का सबसे बड़ा दुश्मन है। ओपिनियन पोल के मुताबिक यूक्रेन, लातविया, लुथानिया और जर्मनी भी रूस के दुश्मन हैं।