रूस विमान हादसा: मरने वाले मुसाफिरों में 2 हिंदुस्तानी भी शामिल

मास्को: आज सुबह दुबई की एक एयरलाइन्स फ्लाईदुबई के क्रैश होने में मारे जाने वाले मुसाफिरों की पहचान जारी करने की कार्रवाई एयरलाइन्स ने शुरू कर दी है। इस जानकारी के तहत पता चला है की मरने वाले मुसाफिरों में 2 मुसाफिर हिंदुस्तानी थे, मरने वाले हिन्दुस्तानियों के नाम अंजू कथिरवेल अय्यप्पन और मोहन श्याम बताया जा रहा है।

यह हादसा दक्षिणी रूस के रोस्तोव ऑन डॉन क्षेत्र में हुआ था। जानकारी के मुताबिक एयरलाइन का एक बोइंग-737 विमान जोकि 55 मुसाफिरों को लेकर रूस जा रहा था। विमान में 7 क्रू मेंबर समेत सभी लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। हादसे में मरने वालों की संख्या 62 बताई गई थी लेकिन मुसाफिरों के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गयी थी। पहले अधिकारियों ने विमान में 4 क्रू मेंबर होने की बात कही थी। लेकिन बाद में बताया गया कि विमान में सवार 7 क्रू मेंबर सहित 62 लोगों की हादसे में मौत हुई है।