रेबीज से आज़ाद होगी रांची : साक्षी धाैनी

रांची : रांची को रेबीज से अजाद शहर बनाने के मक़सद से जुमा को दूसरे फेज का मुहिम शुरू हुआ। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धाैनी की बीवी साक्षी धाैनी ने पीपी कंपाउंड में मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रांची को रेबीज से आज़ाद शहर बनाना है। इसके लिए अावारा कुतों समेत सभी पालतू कुतों का वेक्सीनेशन जरूरी है।

वेक्सीनेशन बाकायदा होना चाहिए। ऐसा करने से शहर को रेबीज फ्री बनाया जा सकता है। इसमें सभी लोगों की मदद भी जरूरी होगा। साक्षी ने कहा कि गुजिशता साल रांची के 22 हजार कुत्तों का वेक्सीनेशन किया गया है। 97 हजार बच्चों को रेबीज के बारे में बेदार किया गया है।

ब्रिटेन की अदारा मिशन रेबीज व मेह्यू इंटरनेशनल की मदद से मुक़ामी सतह पर पशुपालन महकमा, होप एंड एनिमल ट्रस्ट के कारकुनान की तरफ से पीपी कंपाउंड में तकरीबन 110 कुतों को टीका लगाया गया। मौके पर साक्षी धाैनी और ब्रिटेन से आये 10 जानवरों के डॉक्टर मौजूद थे। साथ ही अदारा की सदर अंजलि श्रीवास्तव, मिशन रैबिज के एडवाइजर अरविंदर सिंह देअोल, डाॅक्टर प्रवीण अोहल समेत कई दीगर लोग भी मौजूद थे। साल 2013 में रांची में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। साल 2014 में पहले फेज की शुरुआत की गयी थी। दो नवंबर से दूसरे फेज का मुहिम जारी है। अब तक 4000 कुत्तों का वेक्सीनेशन किया जा चुका है। यह मुहिम दिसंबर 2017 तक चलेगा।