रैप अगेन्स्ट रेप… का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई: मुंबई की दो खातून उप्पेका जैन और पंखुडी अवस्थी ने अपना एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है। इन्होंने अपने विडियो का नाम मुंबई बेब्ज रैप अगेन्स्ट रेप रखा है। इस रैप के जरिए उन्होंने हिंदुस्तान में ख्वातीन की परेशानियां उजागर की हैं।

पीर के रोज़ यूट्यूब पर अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 29000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो की शुरूआत में ही डिस्क्लेमर चलता है कि इसमें किसी भी तरह की गलत माद्दा नहीं है। बल्कि यह हिंदुस्तान में ख्वातीन की सच्चाई को बयान करता है। वो वीडियो में कहती हैं, “वी आर नाउ नोन एज द लैंड ऑफ रेप्स… बट डिड यू ऎवर वंडर, हाउ दिस टुक शेप”।

इसके बाद ये दोनों ख़्वातीन सिलसिलेवार ढंग से बताती हैं कि इस मुल्क में ख़्वातीन से किस तरीके से पेश आया जाता है, इसके लिए वो कई मीसाल भी देती हैं। वीडियो में ये दोनो रैप गाने के साथ-साथ हाथों में घरेलू मारपीट, ख्वातीन के खिलाफ नफरत, बलात्कार और वेश्या लिखे हुए पोस्टर पकडे हुए दिखती हैं। रैप में वो बताती हैं कि वो रैपर नहीं हैं बल्कि आम ल़डकियां हैं और आपकी आंखें खोलने की कोशिश कर रही हैं। वो मआशरे से सोशल मीडिया पर बहस करने की बजाय कदम उठाने की गुहार लगाती हैं। वो गाती हैं।