रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी- मनोज तिवारी

नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के मुद्दे पर दिल्ली में भी राजनीति गरमाने लगी है। एक तरफ जहां इस मुद्दे पर अभी तक चुप्पी साधे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब ममता बनर्जी के पक्ष में जा खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

केजरीवाल बुधवार देर शाम दिल्ली में डेरा डालें ममता बनर्जी से मिलने जाएंगे। वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विटर के जरिए दिल्ली में भी रोहिंग्या एवं बांग्लादेशियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विटर पर लिखा है कि, दिल्ली में अलग अलग जगहों पर बड़ी संख्या में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशियो की पहचान की जानी चाहिए।

इन लोगों को चिहन्हि कर इन पर कर कार्यवाही भी की जानी चाहिए। मनोज तिवारी के इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में इस मुद्दे को भुनाने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन कर सकती है।