दुनिया में योग के ब्रैंड एंबेसेडर योगगुरू स्वामी रामदेव अब लंदन के मशहूर मैडम तुसाद म्यूज़ियम में दुनिया की जानी-मानी हस्तियों को योग सिखाते नजर आएंगे। मैडम तुसाद म्यूजियम में जल्द ही बाबा रामदेव की मोम का पुतला लगेगा।
खास बात ये है कि स्वामी विवेकानंद के बाद रामदेव दूसरे संत हैं जिनका मोम का पुतला दुनिया के इस मशहूर म्यूज़ियम में लगने जा रहा है। स्वामी रामदेव इन दिनों लंदन में हैं और यहीं उनका मेजरमेंट लिया गया।
मैडम तुसाद म्यूज़ियम की टीम स्वामी रामदेव के मोम के पुतले में कोई कमीं नहीं रखना चाहती है इसीलिए 20 एक्सपर्ट्स की टीम बनाई गई है जो कई महीनों की मेहनत के बाद योगगुरू रामदेव की वैक्स स्टेच्यू तैयार करेगी।
बाबा रामदेव का जो पुतला म्यूजियम में लगाया जाएगा, वह भी मोम का ही बना होगा और इसमें वह वृक्षासन मुद्रा में नजर आएंगे। गौरतलब है कि योगगुरु से पहचान बनाने वाले रामदेव आज एक बहुत बड़े बिजनस ग्रुप के कर्ताधर्ता हैं। इसके अलावा रामदेव राजनीति में भी काफी हस्तक्षेप और प्रभाव रखते हैं।