लजीज खाना न मिलने की वजह से शादी से मुकरा दूल्हा

दक्षिण भारत के तुमाकुरु जिले में एक बहुत अनोखी खबर सुनने में आई है। जिसमे पता चला है कि दूल्हे ने शादी से तब इंकार कर दिया जब उससे लड़की वालों की तरफ से परोसा गया खाना ( रसम और सांभर ) स्वादिष्ट नही लगा।रसम और सांभर दक्षिण भारत में मिलने वाले बहुत मशहूर खानों में से एक है। आजकल छोटी- छोटी बातों पर शादी से मना करने के बहुत अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है। जैसे की लड़का या लड़की शादी न करने के बहाने ही ढूंढ़ते हो। हर एक चीज़ को परफेक्ट तरीके में करना और मिलना तो जैसे ट्रेंड ही बनता जा रहा है।