लड़कियां रात में बाहर निकलती क्यों हैं : जदयू एमएलसी

चलती कार में एक लड़की के साथ रेप की कोशिश की वाकिया पर सनीचर को जदयू एमएलसी संजय सिंह ने बेतुका बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा कि आखिर लड़कियां रात में घर से बाहर क्यों निकलती हैं? रात में लड़कियां लिफ्ट क्यों मांगती है? ऐसी हरकतों से परहेज करें लड़कियां। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को जैसे ही इत्तिला मिली वो एक्टिव हो गई। जल्द ही मुल्ज़िम को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में क्राइम कम हुआ है। ओपोजीशन का काम है कहना। वे जंगलराज की बात करते हैं पर ऐसा कुछ भी नहीं हैं।

बताते चलें कि जुमेरात की देर रात पटना के करबिगहिया में ऑटो के इंतजार में खड़ी एक लड़की को एक नौजवान ने लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाया और उसे एक्जिबिशन रोड पहुंचाने के बदले कंकड़बाग कॉलोनी ले जाकर उसके साथ इस्मतरेज़ि की कोशिश की। फिर लड़की को अधनंगी हालत में कार से धक्का देकर फरार हो गया। मामले की जांच स्पेशल ब्रांच कर रही है।