रांची 28 मई : सीबीएसइ 12 वीं में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। इम्तेहान में जुमला 87.98 फीसद तालेबा कामयाब हुई। वहीं, लड़कों की कामयाबी का फिसद 77.78 रहा। गुजिस्ता साल की मुकाबले में इस साल रिजल्ट में 1.91 फीसद का बेहतर हुआ है। इस बार जुमला 82. 10 फिसद तालिब इल्म पास हुए हैं। सबसे बेहतर रिजल्ट चेन्नई जोन का रहा। इस जोन के 91.83 फीसद तालिब इल्म ने कामयाबी हासिल की है। पटना जोन के 73.98 फिसद तालिब इल्म कामयाब रहे।
साइंस : स्टेट टॉप टेन में 48 तालिब इल्म
झारखंड में इस बार साइंस में धनबाद के तालिब इल्मों ने पहले तीन नंबर पर कब्जा जमाया है। सरस्वती विद्या मंदिर के अतुल वैभव साइंस में स्टेट टॉपर बने हैं। अतुल को 97.8 फीसद पॉइंट्स मिले हैं। धनबाद रिहायसी दुर्गा सिंह (राजकमल विद्या मंदिर) और प्रियंका अग्रवाल (डीपीएस) दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। साइंस में स्टेट टॉप टेन की फेहरिस्त में 48 तालिब इल्म ने जगह बनायी। इनमें 12 रांची के हैं। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी की सुकन्या प्रियदर्शनी को 96.8 फीसद मार्क्स मिले हैं। सुकन्या रांची टॉपर रही हैं। रियासत में उन्हें छठा मुकाम मिला है।
कॉमर्स : 30 तालिब इल्म टॉप टेन में
कॉमर्स में स्टेट टॉप टेन की फेहरिस्त में 30 तालिब इल्म ने जगह बनायी है। इनमें रांची के सबसे ज्यादा आठ तालिब इल्म शामिल हैं, जबकि गिरिडीह के तालिब इल्म सात मुकाम पर कब्जा कर दूसरे नंबर पर रहे हैं। गिरिडीह के वीएनएस डीएवी की चांदनी भूदोलिया कॉमर्स में स्टेट टॉपर रही हैं। उन्हें 97 फिसद पॉइंट्स मिले हैं। चिन्मय स्कूल, बोकारो के उमंग गोयल 96.8 फीसद पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहे। डीपीएस रांची के अविनाश कुमार को 96.4 फिसद पॉइंट्स मिले हैं। वह रांची टॉपर रहे हैं। उन्होंने स्टेट टॉप टेन की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर जगह बनायी है।
आर्ट्स : टॉप 10 में 15 तालिब इल्म
आर्ट्स में स्टेट टॉप टेन की फेहरिस्त में 15 तालिब इल्म को जगह मिली है। जेवीएम श्यामली (रांची) की आयुषी चौधरी स्टेट टॉपर बनी हैं। उन्हें 95.6 फीसद पॉइंट्स मिले हैं। टॉप टेन की फेहरिस्त में रांची का दबदबा रहा। फेहरिस्त में रांची के सात तालिब इल्म शामिल हैं। दूसरे नंबर पर भी रांची के जेवीएम श्यामली के अभिजीत कुमार रहें। उन्हें 94 फिसद पॉइंट्स मिले हैं। उनके साथ बोकारो की रश्मि कुमारी और हजारीबाग की सृष्टि पल्लव भी दूसरे नंबर पर हैं।