लड़की के किस मांगते ही भागे अर्जुन कपूर

मुंबई: बॉलिवुड अदाकार अर्जुन कपूर को काफी बिंदास अदाकार के तौर पर जाना जाता है, लेकिन एक वाक्या ऐसा भी हुआ जब अर्जुन खुद शर्मा गए और उस जगह से उठकर भी चले गए.

रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर हाल ही में एक शादी में गए थे, जहाँ उन्हें बेहद पसंद करने वाली फैन के बारे में पता चला. इस फैन ने अर्जुन कपूर से न सिर्फ गले लगाने की मांग की, बल्कि गाल पर किस की भी मांग की.

अपनी इस खातून फैन की इन मांगो पर अर्जुन कपूर को इतनी शर्म आई कि वह शरमा कर वहां से जल्दी से निकल गए.