लाइव वीडियो : दंगल गर्ल’ जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़

नई दिल्ली : दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ बड़ी ही चौंकाने वाली घटना हुई है। दरअसल, जायरा ने एक शख्स पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जायरा ने एक लाइव वीडियो के जरिए ये आरोप लगाया है। जायरा ने बताया कि फ्लाइट में उनके पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की और फ्लाइट क्रू में से किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।

जायरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मेरे पीछे बैठा अधेड़ उम्र का शख्स कम लाइट का फायदा उठा रहा है वो अपने पैरों से मेरी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा है।’जायरा द्वारा लिया गया फोटो

https://youtu.be/8hSJH0Z5JdU

https://www.instagram.com/p/Bcf4EgeA4P6/

पहले जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कही, लेकिन जब उसने फिर ऐसा किया तो मैंने कोशिश की कि मैं इसका वीडियो बना लूं, लेकिन लाइट कम होने की वजह से ये नहीं हो पाया।

जायरा जब मुंबई पहुंची तो उन्होंने एक लाइव वीडियो भी किया। इस लाइव वीडियो में वो रोते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बता रही थीं। उन्होंने कहा, वहां सभी लोग थे, लेकिन किसी ने भी मेरी मदद नहीं की। ये बहुत ही गलत हुआ।