लातेहार में खातून पुलिस से इज्तेमाई इस्मत रेजी

लातेहार 24 अगस्त : लातेहार जिला हेड क्वार्टर से महज तीन किमी की दूरी पर जगलदगा पुल के नजदीक लुटेरों ने लूटपाट कर खातून पुलिस अहलकार से इज्तेमाई इस्मत रेजी किया। वकीय जुमेरात देर रात की है। मक़्तुला लातेहार पुलिस लाइन में मुकर्रर हैं।

उनके सिपाही शौहर की नक्सली तशद्दुद में मौत हो गयी थी। इसके बाद उसे इसी बुनियाद पर नौकरी मिली है। मुतास्सिरा के बयान पर लातेहार सदर थाना में नामालूम लुटेरों के खिलाफ लूटपाट और इज्तेमाई इस्मत रेजी का मामला दर्ज किया गया है।

लाश के पास ही किया इस्मत रेजी

पुलिस को दिये बयान में मुतास्सिरा ने बताया कि 20 अगस्त को रांची वाक़ेय अरगोड़ा चौक के नजदीक उसके बहनोई की गोली मार कर कत्ल कर दी गयी थी। वह अपने वालेदाईन, भाई-बहन समेत दीगर अहले खाना के साथ रांची गयी थी। वहां से लाश लेकर वापस अपने खानदानी गांव गढ़वा वाक़ेय भंडरिया लौट रही थी।

लाश लेकर जानेवाले गाड़ी में अहले खाना रह-रह कर रो रहे थे। इस दौरान जगलदगा के पास कई गाड़ियां रुकी हुई थी। उसकी गाड़ी भी रुक गयी। गाड़ी के रुकते ही असलाह से लैस लुटेरों ने तमाम गाड़ियों की लाइटें बंद करा दी। लाश के नजदीक रो रहे अहले खाना से लूटपाट किया। फिर खातून सिपाही को गाड़ी से नीचे उतार कर गाड़ी के बगल में ही इस्मत रेजी किया।