लातेहार के कुमंडीह में जुमा को पुलिस और नक्सलियों के दरमियान तसादम हुई। इस दौरान नक्सलियों ने लैंड माइंस ब्लास्ट भी किये। वाकिया में पांच जवान जख्मी हो गये। पुलिस इस इलाके में पहले से ही नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। रांची जोन के आइजी एमएस भाटिया ने बताया : दिन के तकरीबन 12.30 बजे तसादम के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान जख्मी हो गया।
जख्मी होने वाले लोगों को मालगाड़ी से लाया गया : तसादम की इत्तिला मिलने के बाद कुमंडीह स्टेशन पर मौजूद जवान ज़ाये हादसा की तरफ रवाना हो गये। इस दौरान रास्ते में नक्सलियों ने उन पर भी हमला कर दिया। शाम तकरीबन 4.30 बजे नक्सलियों ने लैंड माइंस धमाके किये। इससे झारखंड जगुआर (जेजे) के एक दारोगा और तीन सिपाही जख्मी हो गये। तमाम जख्मी जवानों को मालगाड़ी से लातेहार लाया गया। इसके बाद तमाम को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया।
दो दिन पहले ही शुरू हुआ था ऑपरेशन
लातेहार के कुमंडीह में नक्सलियों के खिलाफ 30 अक्तूबर को ऑपरेशन जाल-नौ शुरू किया गया था। ऑपरेशन में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के जवानों को लगाया गया है। तसादम के बाद इलाके में नक्सलियों के खिलाफ मुहिम और तेज कर दिया गया है।