रजिस्ट्री दफ्तर में लिंक फेल होने की वजह से बुध को एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पायी है। इसे लेकर रजिस्ट्री कराने आये लोगों ने दफ्तर में हंगामा किया। करीब 10 लोग रजिस्ट्री दफ्तर के कंप्यूटर सेक्शन में घुस गये और वहां काम कर रहे आइटी सॉल्यूशन के लोगों को धक्का मार कर बाहर निकाल दिया।
लोग आइटी सॉल्यूशन को हटाने की भी मांग कर रहे थे। करीब आधे घंटे तक हंगामा हुआ।
हंगामा होता देख सारे मुलाज़िम बाहर निकल गये। गुजिशता एक सप्ताह से लोग ऐसी परेशानी झेल रहे हैं। मुलाज़मीन के मुताबिक कुछ दिनों से परेशानी बढ़ी है। रजिस्ट्री करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। काम भी धीमा हो रहा है।
लिंक ठीक नहीं हुआ, तो काम नहीं करेंगे। झारखंड दस्तावेज नवीस यूनियन के सदर पुष्कर कुमार ने महकमा को चेतावनी दी है कि जब तक बेहतरी नहीं होगा, तब तक काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह हालत एक दिनों की नहीं है। हमेशा सुनने को आता है कि लिंक फेल है। इस वजह से रजिस्ट्री नहीं हुई। मिस्टर पुष्कर ने बताया कि डीसी को भी खत लिखकर हालात की जानकारी देंगे।