दारुल हुकूमत समेत पूरे झारखंड में तेज धूप और बेतहाशा गर्मी से ज़िंदगी दरहम बरहम हो गया है। गुजिशता 48 घंटे में लू लगने से कम से कम छह लोगों की जान जा चुकी है। कोल्हान डिवीजन में सबसे ज़्यादा तीन लोगों की मौत हुई है। रांची, लातेहार व चतरा जिले में लू लगने की वजह से एक-एक अफराद की मौत हो गयी। इतवार को मगरीबी सिंहभूम का गुवा सबसे गर्म रहा।
यहां ज़्यादा से ज़्यादा दर्जे हरारत 47 डिग्री सेसि दर्ज किया गया है। गढ़वा में भी पारा 46 के पार पहुंच गया है। पलामू, रामगढ़, कोडरमा, जमशेदपुर, चाईबासा में दर्जे हरारत बढ़ने की वजह से दिन भर लोग परेशान दिखे।
मैदानी और कानकुनी इलाकों में लू चलने से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में गरमी से मुतासीर मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। मौसम सायनस्टिस का पेशनगोई है कि रियासत में अगले एक हफ्ताह तक हिट वेब चलेगा।
खाली पेट गये थे खेत में, दम तोड़ा
मिली इत्तिला के मुताबिक, रांची जिला वाकेय बुढ़मू के खखरा गांव में लू की वजह से 24 मई की सुबह किसनाथ महतो की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, वह इतवार की सुबह खाली पेट खेत में काम करने गये थे। दिन के 11 बजे अचानक खेत में गिर गये। अहले खाना अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। लातेहार के बरवाडीह में ढुढाकुसुम गांव के मजदूर त्रिभुवन सिंह की जान चली गयी।
चतरा के जोरी ब्लॉक में लू लगने से प्राइमरी स्कूल , कनगुरुवा के पारा असातिजा अशोक चौबे की मौत हो गयी। वहीं कोल्हान डिवीजन में गुजिशता 24 घंटे के दौरान लू लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी। आठ लोग बीमार पड़ गये। मनोहरपुर में लू लगने से चिरिया खदान में काम कर रहे माइनर कर्मी बहादुर सांडिल की मौत हो गयी।