नई दिल्ली। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाने वाले यशवंत सिन्हा पहली बार मीडिया से रूबरू हुए इससे पहले अर्थव्यवस्था को लेकर एक अखबार में लेख लिखा था, जिसके बाद बहुत सवाल उठता चला गया।
गुरुवार को उन्होंने कहा कि 8 लाख करोड़ रुपए का पैसा एनपीए में फंसा हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट हुई है। मुझे लगा कि बात को सामने रखना चाहिए।
यशवंत सिन्हा ने कहा कि बैंक बुरी तरह से फंसे हुए हैं जिसके कारण बैंक ने कर्ज देना बंद कर दिया, अर्थव्यवस्था धीमी हुई। फिर नोटबंदी की और जीएसटी लागू कर दी गई जिसके बाद स्थिति बिगड़ती गई।