लोकतंत्र अभी बुरी स्थिति में है, लड़ूंगा चुनाव- रजनीकांत

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने साल 2017 के आखिरी दिन एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राजनीति में डेब्यू करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने इसके साथ यह भी घोषणा कर दी है कि वो अपनी पार्टी का गठन करेंगे और तमिलनाडु के सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा, लोकतंत्र अभी बुरी स्थिति में है। दूसरे राज्य हमारा मजाक बनाते हैं। मुझे ग्लानि होगी अगर मैं यह फैसला अभी नहीं लूंगा।

उन्‍होंने कहा, राजनीति के नाम पर नेता हमारा पैसा लूट रहे हैं। इस राजनीति को जड़ से बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, मेरी पार्टी का तीन मंत्र होगा – सच्चाई, मेहनत और विकास।