लोहरदगा-लातेहार की सरहद पर पेशरार इलाके में सनीचर की रात तीन लोगों की कत्ल कर दी गई। माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। माइयतों में लाल बालकिशोर नाथ शाहदेव, उनके बेटे लाल प्रमोद नाथ शाहदेव और भाई लाल जयकिशोर नाथ शाहदेव शामिल हैं। ये तमाम झारखंड पोलुशन कंट्रोल बोर्ड के साबिक़ चेयरमैन लाल बालमुकुंद नाथ शाहदेव के रिश्तेदार थे।
माओवादियों ने इनके पास से दो राइफल, एक बंदूक और करीब दो सौ से ज़्यादा गोलियों के अलावा मोबाइल और दीगर सामान लूट लिए। तीनों के लाश इतवार को महेदापाट के पास से बरामद कर किए गए। वाकिया की इत्तिला मिलने पर वज़ीर नीलकंठ सिंह मुंडा, डीजीपी डीके पांडेय और पुलिस इंतेजामिया के दीगर अफसर वहां पहुंचे। पूरे इलाके को सील कर नक्सलियों की गिरफ्तारी की मुहिम शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक जुमा को बालकिशोर, जयकिशोर, प्रमोद और परिवार के करीब दो दर्जन मर्द अपने लोगों के साथ इलाक़े के सहेदापाट और मराईन में लगी फसल का मुआयना करने गए थे। जुमा की रात वे लोग वहीं रुक गए। सनीचर को दोपहर में मराईन नाला के पास अपने ज़मीन में बने मुंडा खानदान के घर में ये तीनों लोग रुके हुए थे। दीगर लोग अलग-अलग ग्रुप में आसपास के इलाके में घूम रहे थे।
इसी दौरान नक्सलियों ने उस घर को घेर लिया। नक्सलियों को आते देख प्रमोद ने अपने दीगर भाइयों को फोन पर घिर जाने की इत्तिला दी और उन्हें फौरन भाग जाने को कहा। इसके बाद उनके भाई प्रदीप, प्रवीण, अनिल, अरविंद, पप्पू, उदीन और रिश्तेदार उजय शाहदेव वहां से नीचे आ गए। नक्सलियों को आते देख तीनों ने मोर्चा संभाल लिया। तभी पीछे से करीब आधा दर्जन नक्सली घर में घुस गए।
उन्होंने तीनों को कब्जे में ले लिया और मराईन से सहेदापाट रोड में ले गये। उनके साथ मारपीट की गई। कई मामलों पर पूछताछ की गई। फिर उन्हें गोलियों से उड़ा दिया गया। इस बात की तसदीक़ हुई है कि प्रमोद की तरफ से घिर जाने की इत्तिला को पुलिस ने सुना था। उसने शाहदेव खानदान को इसकी इत्तिला भी दी थी।
इतवार को सुबह मराईन जंगल में तीन लोगों की लाश होने की खबर मिली। तब वहां पुलिस और अहले खाना पहुंचे। लाशों को पहले मुरमू और फिर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस-इंतेजामिया के आला अफसर भी बाद में वहां पहुंचे। मरकज़ी वज़ीर सुदर्शन भगत, रियासत के वज़ीर नीलकंठ सिंह मुंडा और डीजीपी डीके पांडेय समेत कई अफसर भी हेलीकॉप्टर से पहुंचे।
नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे : डीजीपी
डीजीपी डीके पांडेय ने कहा है कि नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सली अपनी आखरी लड़ाई लड़ रहे हैं। डीजीपी लातेहार में कैंप कर नक्सलियों के खिलाफ मुहिम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।