लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के लिए खराब सोच के साथ कानून और सिस्टम भी ज़िम्मेदार : आमिर खान

मुंबई: बेंगलुरू में  नए साल के जश्‍न के दौरान लड़कियों के साथ हुई छोड़छाड़ की घटना हुई | जिसके बाद  एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था  पर सवाल उठ गए हैं|  इस साल भी हमेशा की तरह इस साल भी चर्चाओं के साथ ही छेड़छाड़ करने वालों की आलोचना रही है|

लड़कियों के साथ होने वाली ऐसी छेड़छाड़ के लिए अभिनेता आमिर खान ने कहा कि खराब सोच और विचार के लड़कों के साथ-साथ देश के कानून और सिस्टम भी इस बात के लिए ज़िम्मेदार है | आमिर खान ने कहा कि देश का कमजोर सिस्टम और कानून सही नहीं होने की वजह से लड़कों को ऐसी घटनाओं से कोई डर नहीं लगता |
आमिर खान ने बेंगलुरू में हुई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ पर बोलते हुए कहा कि ‘ये जो बेंगलुरू में हुवा वो बहुत बुरा और दुःखद है. ऐसी घटनाओं के पीछे कमजोर सिस्टम का हाथ है|  अगर कोई छेड़खानी करता है तो उसकी सुनवाई में और कानूनी करवाई में बहुत समय लग जाता है जिससे किसी के दिल में डर नहीं है ऐसे गुनाह करने से|  जबकि अमेरिका जैसे देशों में फटाफट सुनवाई होती है और एक महीने के भीतर सजा मिल जाती है, लेकिन हमारे यहां ऐसा सिस्टम नहीं हैं|  जब कड़े कानून बनेंगे और हमारे सिस्टम में तेजी आयेगी और गुनहगारों को फटाफट सजा मिलेगी तब लोग डरेंगे ऐसे गुनाह करने से क्योंकि उनके समझ में आएगा की अगर हमने कुछ ऐसा किया तो मुझे जेल की हवा खानी पड़ेगी| और जब सिस्टम बदलेगा तभी समाज में बदलाव आएगा|
गौरतलब है कि  महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आमिर खान ने ये बात और अपने ये विचार रखे|  मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र फडणवीस के साथ आमिर खान एक मंच पर बैठे थे| देखते हैं कि आमिर की इस बात को मुख्यमंत्री किस तरह ध्यान देते हैं | क्योंकि समाज को ऐसे नेता द्वारा ही कोई भी कानून और सिस्टम दिए जाते हैं|