गाजियाबाद: 18 वर्षीय बी.काम. छात्रा ने कथित तौर पर गाजियाबाद में शिक्षक के घर में स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र के इलाक़े में हुई जहाँ लड़की डेढ़ साल से ट्यूशन पढने जा रही थी |
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची कमरा अंदर से बंद था | लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया |
गुरुवार की सुबह, स्थानीय लोगों ने लड़की को बंद कमरे में फांसी पर लटके हुए देखा था | घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है |
लड़की के माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने ट्यूटर(शिक्षक ) अर्जुन के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है |