पूर्णिया के चूनापुर में एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की पर ब्लेड से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। यह वाकिया उसने माशूका के घर में जाकर अंजाम दिया। मुल्ज़िम ने ब्लेड से लड़की की गर्दन पर दो वार किए और उसके हाथ की नस काट दी। पूर्णिया के चूनापुर रोड का रहने वाला 27 साला आशुतोष झा क्लास आठ की तालिबा को परेशान किया करता था। इसकी शिकायत आशुतोष के घरवालों को भी की गई थी, पर वह नहीं माना और लड़की के घर पहुंच गया, जब वह अकेली थी। वाकिया को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरेराह रोक इश्क का किया था इजहार
मुतासिरा की बहन का कहना है की अक्सर वह परेशान किया करता था। वह अक्सर स्कूल जाते वक़्त अपने इश्क का इजहार किया करता था। लड़की ने जब उसके दरख्वास्त को ठुकरा दिया तब बदले की जज़्बे से उसने इस वाकिया को अंजाम दिया।