वर्ल्ड बैंक, इंडोनेशिया को जियोथर्मल ऊर्जा विकसित करने के लिए देगा $55 मिलियन की मदद

जकारता: वर्ल्ड बैंक ने शुक्रवार को इंडोनेशिया में भूतापीय ऊर्जा संयंत्र (जियोथर्मल एनर्जी प्लांट) को विकसित करने के लिए $५५० लाख की आर्थिक मदद देने की बात करी है, इंडोनेशिया का प्रयास है की वह दुनिया का सबसे बड़ा भूतापीय ऊर्जा उत्पन्न करने वाला देश बने|

वर्ल्ड बैंक ने एक बयान में कहा की यह अनुदान इंडोनेशिया की भूतापीय ऊर्जा विकास परियोजना को आगे लेजाने में मदद करेगा, यह राशि मुख्यता बुनियादी ढांचे के विकास और ड्रिलिंग एक्सप्लोरेशन में प्रयोग किया जाएगा|

इंडोनेशिया अभी तक कुल क्षमता 29.5 गीगावॉट का केवल 5% ही उपयोग कर पा रहा है| 2025 तक इंडोनेशिया,  अमेरिका को दुनिया के सबसे बड़े भूतापीय उत्पादक के स्थान से हटाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है|