वायरल वीडियो: हर मुल्क में तो वफादार हैं हम, क्या सिर्फ यहीं गद्दार हैं हम?

देश में अल्पसंख्यकों आज किस हालात से गुजर रहे हैं। इस सच्चाई को भारत के लोग भले ही अनदेखा करना चाहें लेकिन इन हालात को नकार नहीं सकते। अपनी सोच के तहत और अपने नजरिये से देखते हुए  बता पाना जरा मुश्किल है की डर के साये में जीने का एहसास क्या होता है।

अपने ही देश में पराये  कहे जाने का एहसास, एक ही कौम को हर बार निशाने पर लेना आम बात हो गई है। लेकिन ये आम बात इतनी आम भी नहीं है। लोग इस बारे में बात करने से डरते हैं की कहीं उनपर राष्ट्रद्रोही का दब्बा लग जाए क्योंकि ऐसा हो रहा है। लेकिन ये सही नहीं हो रहा है।

इसी कड़ी में आज हमारे सामने एक वीडियो आया है। जिसमें एक बुजर्ग आदमी ने देश में रह रहे मुसलामानों के बारे में कुछ बातें कही हैं। इसमें इस शख्स ने मुस्लिम समुदाय के अस्तित्व के बारे में रोशनी डालते हुए कुछ गहरे शब्दों को रूप देते हुए कुछ गाया है। जिसकी वीडियो आपके सामने हैं:

https://www.youtube.com/watch?v=VO9w5_2j0J8