विजय माल्या का इस्तीफा नामंजूर, हो सकते है बर्खास्त

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने विजय माल्या का सदन की सदस्यता से इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। उन्होंने फैक्स से मिले माल्या के रेजिग्नेशन लेटर को खारिज कर दिया। इसकी जानकारी माल्या को भी दे दी गई है।

राज्यसभा के सेक्रटरी जनरल ने माल्या को लिखित में बताया कि उनका रेजिग्नेशन लेटर प्रस्ताविक प्रक्रिया के अनुकूल नहीं है। साथ ही इस पर माल्या का ऑरिजनल सिग्नेचर भी नहीं है। उन्होंने राज्यसभा प्रोसेडर्स के रूल 213 का हवाला देते हुए माल्या को बताया कि इस्तीफा पूरी तरह वॉलंटरी और जेन्युइन होना चाहिए।

इससे पहले एथिक्स कमिटी ने माल्या का इस्तीफा नामंजूर कर उन्हें राज्यसभा से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। अब सदन के सभापति द्वारा माल्या इस्तीफा मंजूर कर लिए जाने के बाद उनकी बर्खास्तगी की पूरी-पूरी संभावना बन गई है।