विद्या बालन की शादी कुछ अलग अंदाज़ में

नई दिल्ली, २८ नवंबर: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा विद्या बालन अपनी शादी में फिल्म इंडस्ट्री को दूर रखने वाली हैं, और इस मौके पर दो अलग अलग कल्चर का मेल भी देखने को मिलेगा।

विद्या आने वाले महीने यानी 14 दिसंबर को यूटीवी के चीफ सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। विद्या और सिद्धार्थ अपने-अपने मज़हब के मुताबिक शादी करेंगे। यह शादी तमिल के साथ-साथ पंजाबी रिवायत के साथ भी होगी। शादी मंदिर और गुरूद्वारे दोनों मुकाम पर होगी।

मुंबई में शादी करने के बाद विद्या और सिद्धार्थ मुंबई से दूर चेन्नई में अपना रिसेप्शन मनाएंगे ताकि सिर्फ उनके खानदान वाले ही शादी में शरीक हो सके।

विद्या की शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों शोर से चल रही हैं। डिजाइनर सब्यसांची उनके लिए कपड़े तैयार कर रहे हैं। 18 साडियों का विद्या ने सब्यसांची को ऑर्डर दिया है। फिलहाल विद्या लंदन में हैं और इसी हफ्ते वे मुंबई वापस लौट रही हैं।