विमान से लाइफ जैकेट चुराने पर महिला को 2000 डॉलर का जुर्माना।

यहाँ चीन में हुई एक अनोखी घटना में हांगकांग हवाईअड्डे पर जहाज से लाइफ जैकेट चोरी करने  के मामले में एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि महिला का कहना है कि उसने इस लाइफ जैकेट को यह समझ कर उठा लिया था कि यह एयरलाइन्स की तरफ से मुसाफिरों को  दिया जाने वाला तोहफा है।

औरत की उम्र 64 साल बताई जा रही है। और वह ताइपे से ज़िआँ के लिए कैथे पैसिफिक की फ्लाइट से जा रही थी। महिला को हांगकांग में दूसरी फ्लाइट लेते वक़्त सिक्योरिटी जांच में पकड़ा गया और मामले की सुनवाई के लिए जज के सामने पेश किया गया। जज  ने   महिला  की  लाइफ  जैकेट  को  तोहफा  समझ  कर  उठा  लेने   वाली  दलील  से  राज़ी  न  होते  हुए  2000 डॉलर  का   जुरमाना  कर  दिया  और  जुरमाना   न  भरने  की  सूरत  में  एक  हफ्ते  की  जेल  की  सजा  भी  सुनाई।  जज  का  फैसला  सुन  बेहोश  हुयी  महिला  ने  थोड़ी  आनाकानी  के  बाद  अपने  पति  की  मदद  से  जुरमाना  भर  जान  छुड़ाई।

गौरतलब है कि चीन के यात्री हवाईजहाज से चीज़ें चुराने में अव्वल नंबर पर आते हैं चुराई  गयी  चीजों  में,  चम्मच, साबुन, कम्बल, मैगजीन्स और  हैडफ़ोन भी शामिल हैं।